बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
14-May-2023 09:13 PM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर से होटल पनास पहुंचे जहां पहले से उनके दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु होटल के बाहर मौजूद थे। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। सभी अपने मोबाइल में धीरेंद्र शास्त्री का फोटो लेने में लगे थे। पनास होटल के बाहर श्रद्धालुओं के हुजूम को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह 9 बजे धीरेंद्र शास्त्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 15 मई को होने वाले दिव्य दरबार के संबंध में वे मीडिया से बातचीत करेंगे।
इस दौरान जय बजरंग बली के नारों से पूरा गांधी मैदान इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी हैरान रह गये। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया कहा कि रात हो गयी है अब सभी लोग अपने-अपने घर जाए। लेकिन श्रद्धालु बाबा धीरेंद्र का फोटो लेने में मग्न थे। हर किसी की यह इच्छा थी कि किसी तरह बाबा का फोटो उनके कैमरे में कैद हो जाए।
धीरेंद्र शास्त्री जिस गाड़ी में सवार थे जिसके आस-पास उमड़ी भीड़ के हाथ में मोबाइल नजर आ रहा था। किसी तरह वे इस खुबसुरत तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करना चाहते थे। पुलिस और प्रशासन की टीम भी लोगों से घर जाने की अपील कर रहे थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा धीरेंद्र शास्त्री को होटल पनास में ले जाया गया। होटल पनास के बाहर अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। वही भारी संख्या में पुलिस की टीम भी वहां मौजूद हैं। सोमवार 15 मई को तरेत पाली मठ में बाबा का दिव्य दरबार लगेगा या नहीं इसे लेकर धीरेंद्र शास्त्री कल सुबह 9 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।