BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
10-Nov-2021 06:35 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां नेशनल रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस घटना में निशा की मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सोनीपत में बुधवार को हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना सोनीपत के हलालपुर गांव की है। डबल मर्डर की इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। वही घायल मृतका की मां को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
खिलाड़ी निशा दहिया और उसके भाई सूरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की मां धनपति की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेजा है। गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। फिलहाल खरखोदा पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 65 किलो वर्ग में निशा ने सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था जिसके बाद पीएम मोदी ने निशा समेत अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी थी।