ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / नेशनल हेराल्ड ऑफिस सहित 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, राहुल-सोनिया से हुई...

नेशनल हेराल्ड ऑफिस सहित 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, राहुल-सोनिया से हुई थी पूछताछ

02-Aug-2022 12:39 PM

DESK : नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ED ने दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद की गई है. इससे लगता है कि गांधी परिवार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. बताया जा रहा है कि नेशनल हेराल्ड दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई भी मौजूद नहीं है.


जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस पर छापेमारी की. नेशनल हेराल्ड के ठिकानों पर ईडी के छापे में दस्तावेजों की तलाश की जा रही है. इस दौरान दस जनपथ पर हुई बैठक के दस्तावेजों की भी तलाश की जा रही है. इस मामले से जुड़े कई अहम लोगों के यहां भी छापेमारी हो सकती है. फिलहाल नेशनल हेराल्ड और नवजीवन के ऑफिस हेराल्ड हाउस में छापेमारी की जा रही है. 


बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ED की टीम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की थी. ED की टीम ने राहुल गांधी से करीब 50 घंटे पूछताछ की थी.  इसके बाद 27 जुलाई को इस मामले में ही ED ने सोनिया गांधी से भी करीब 11 घंटे तक सवाल-जवाब किया था. इस दौरान ED ने सोनिया से हेराल्ड से जुड़े 40 से ज्यादा सवाल पूछे थे. सोनिया गांधी और राहिल गांधी से किए गए पूछताछ पर कांग्रेस जोरदार विरोध भी किया था.