3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
26-Jul-2022 01:16 PM
DELHI : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली स्थित ED दफ्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ चल रही है। इधर, सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसी पूरे देश में सत्याग्रह कर रहे हैं। ED की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर से विजय चौक तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ को केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बता रही है। कांग्रेस ने आज के प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। संसद का मानसून सत्र चालू होने के कारण दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया।
राष्ट्रपति भवन मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस सांसदों ने उन्हें रोक दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इसके पहले भी सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है। तब सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंची थीं। 21 जुलाई को सोनिया गांधी से ED ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम राहुल गांधी से 50 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।