मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
25-Jul-2024 07:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जमुई आई कुछ लड़कियों के साथ होटल में नशीली दवा खिलाकर गंदा काम किये जाने का मामला सामने आया है। देवघर पुलिस मामले की छानबीन में जमुई पहुंची थी। जहां जमुई सदर थाने की पुलिस की मदद से सूर्या रेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी की जांच की साथ ही रेस्ट हाउस के हरेक रूम की तलाशी ली। हालांकि इस मामले में कुछ भी बताने से पुलिस इनकार कर रही है।
बताया जाता है कि देवघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कुछ लड़कियों को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। जिसके बाद उन लड़कियों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसी के आधार पर देवघर से पुलिस की टीम जांच के लिए जमुई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और जमुई में प्रोग्राम करने के लिए बुलाई गयी थी। जमुई जिला मुख्यालय स्थित सूर्या रेस्ट हाउस में इन लड़कियों को रखा गया था।
डांसरों ने बताया कि डांस प्रोग्राम करने के लिए जमुई लाया गया था जहां एक रेस्ट हाउस में ठहराया गया था। रेस्ट हाउस में लड़कियों को नशीली दवा पिलाई गई और उनके साथ गलत काम किया गया। बेहोशी की हालत में उनके साथ गंदा काम किया गया। जिसके बाद नशे की हालत में ही सभी लड़कियों को एक ट्रेन में ले जाकर बैठा दिया गया। जिसके बाद देवघर आरपीएफ की टीम ने उन्हें ट्रेन से बरामद किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। होटल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। वहीं घटना के संबंध में जमुई सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है. लेकिन बिहार और झारखंड पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय में की गई संयुक्त कार्रवाई चर्चा में है।

