बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
03-Apr-2022 04:52 PM
DESK: महाराष्ट्र के नासिक के पास एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। इस हादसे में एक यात्री की मौत की आशंका जतायी जा रही है। वही दस से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि रेलवे ने किसी भी यात्री की मौत से इनकार किया है।
मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम के द्वारा इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वही कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है वही कई ट्रेनों का रुट भी बदल दिया गया है।
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि रविवार की दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ है। डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के डिरेल होने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
यह ट्रेन मुंबई से जयनगर की ओर ट्रेन जा रही थी। हादसे की सूचना के तुंरत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंची है फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे द्वारा यात्रियों को नासिक जंक्शन ले जाया जाएगा जहां इन यात्रियों के घर लौटने की व्यवस्था की जाएगी। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जो इस प्रकार है। Helpline no 022 67455993, Railway : 55993, MTNL: 02222694040 इन नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं।



