राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
11-Aug-2022 05:28 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नशेड़ी भतीजे ने अपनी मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। नशे में धुत्त भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के दोसव गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया कॉलोनी के वार्ड नं 11 में किराए के मकान में रहती थीं।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका मकान मालिक ही है। महिला के पड़ोसी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी जो उसके मकान में किराए पर रहती थी।
वहीं औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।