Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
02-Jul-2020 08:51 AM
DESK : नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. मामला नोएडा से सेक्टर आठ का है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने हत्या की बात को कबूल करते हुए उसका खुलासा किया.
बताया जा रहा है पटना का रहने वाला चुन्नू पासवान नोएडा के सेक्टर आठ में रहकर मजदूरी करता था. जांच में यह बात सामने आई की चुन्नू हर रोज शराब पीता था और पत्नी गुड़िया के साथ मारपीट करता था. वह ड्रग्स लेने का भी आदी था. नशे में वह बेरहमी से अपनी पत्नी को पीटता था.
25 जून की रात को भी चुन्नू शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा औऱ पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद गुस्साई पत्नी ने उसका हाथ बांध दिया और बेलन से पीट-पीटकर और गला दबा कर हत्या कर दी.
हत्या करने के बाद पत्नी ने शव को घर के बाहर छोड़ दिया. 26 जून की सुबह चुन्नू का शव पुलिस को मिला. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. चुन्नू के भतीजे के बयान पर थाने में मामला दर्ज हुआ और मृतक के गले पर निशान था जिस कारण पुलिस को हत्या का शक हो गया. जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी. हर रोज के ड्रामे से तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी.