बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
09-Feb-2023 09:05 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती के साथ एक ग्रामीण युवक के द्वारा ही नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने आया है।
दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ उसी गांव के एक लड़के ने गलत काम को अंजाम दिया है। लड़के ने पहले लड़की को जबरदस्ती नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक यौन शोषण करता है।
सबसे बड़ी बात उस समय हो गई जब इस लड़की का शादी का रिश्ता किसी और के साथ तय हुआ और शादी करवा दी गई। उसके कुछ महीनों के बाद अब यह लड़का एक बार फिर से अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अब उसे ससुराल से मायके आने को कहा और जब युवती ने आने से मना किया तो आरोपित ने वीडियो वायरल कर दी। वीडियो युवती के ससुराल में उसके पति व ससुर को भी भेज दिया. इसके बाद ससुराल वालों ने युवती पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ते हुए उसे मायका भेज दिया।
उसके बाद भी आरोपी युवक को चैन नहीं आया, तो युवती के पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर युवती को अपने पास बुलाया। आरोपी युवक लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को परेशान करने लगा। इससे तंग आकर युवती ने बेनीबाद ओपी में आवेदन दिया है।
युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि युवक उसके गांव का ही है। वह एक वर्ष पूर्व उसके घर दूध लाने जाती थी। लगातार आने-जाने के कारण उन दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। एक दिन जब घर में उसकी मां नहीं थी तो उसने चाय पीने को दी और इसी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके कारण वह बेहोश हो गयी। इसी बात का फायदा उठा कउसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया और जब वह होश में आयी तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताने के बारे कही। इस पर युवक ने अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी या शिकायत करेगी तो यह वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इसके बाद लगातार ब्लैकमेलिंग कर आरोपी युवक ने कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया।
इसी दौरान जब उसकी शादी हो गयी तो युवक ने उसे अपने पास बुलाया और जब युवती ने इंकार कर दिया तो वीडियो को युवती के ससुराल के लोगों को भेज दिया। इसके कारण उसकी शादी टूट गयी। इसके बाद जब युवती अपने मां-बाप के घर आयी तो यहां भी वह इसको लगातार तंग करने लगा। इसके बाद युवतीपरेशान होने के बाद थाना पहुंची।
इधर, इस मामले में बेनीबाद ओपी के प्रभारी अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इस जांच रिपोर्ट बनाने में जुटी हुई है।