ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / news / ‘नरेंद्र मोदी तो अब गए : 4 जून को हमारी सरकार बनेगी’ :...

‘नरेंद्र मोदी तो अब गए : 4 जून को हमारी सरकार बनेगी’ : सातवें चरण की वोटिंग से पहले लालू का बड़ा दावा

28-May-2024 12:22 PM

By First Bihar

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव के छह चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग होने वाली है। बिहार की कुल 8 लोकसभा सीटों पर आगामी 1 जून को मतदान होना है। हालांकि इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा दावा कर दिया है। लालू प्रसाद ने कहा कि देश में चार जून को I.N.D.I गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र मोदी का सफाया हो गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग होनी है। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं। सारण में रोहिणी के लिए फिल्डिंग करने के बाद लालू अब अपनी दूसरी बेटी मीसा भारती के लिए अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी मैदान में पसीना बहा रहे हैं और पाटलिपुत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं।


पाटलिपुत्र संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले फुलवारी शरीफ मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता हैं। लालू प्रसाद को अच्छी तरह से मालूम है कि यहां मुसलमानों का वोट निर्णायक हो सकता है। यही वजह है कि मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए फुलवारी शरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया पहुंचे थे। मुस्लिम टोपी पहनकर लालू मुसलमानों को अपना संदेश देने आए थे। 


मीडिया से बातचीत में लालू ने दावा किया कि चार जून को देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। लालू ने कहा कि मोदी बोल रहे हैं कि हम अवतार हैं लेकिन चार जून को रिजल्ट के बाद पता चल जाएगा। देश में हमारी ही सरकार बनेगी। बता दें कि इस सीट से मीसा भारती का सीधा मुकाबला कभी आरजेडी के बड़े नेता रहे बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के साथ है। वहीं इस सीट से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। देखना होगा कि मुस्लिम मतदाता मीसा भारती को अपना आशीर्वाद देते हैं या ओवैसी के साथ जाते हैं।