मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Sep-2021 12:23 PM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. राष्ट्रपति से लेकर सरकार में शामिल तमाम मंत्रियों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक बधाई बेहद खास है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका एक अलग ही रिश्ता रहा है. बीजेपी ने जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया था. उस वक्त नीतीश से उनके विरोध में खड़े हो गए थे. सालों पुराना बीजेपी से रिश्ता तोड़ कर एनडीए से बाहर आ गए थे. लेकिन साल 2017 में जब एनडीए में नीतीश की वापसी हुई तो मोदी के साथ उनके रिश्तो में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. लेकिन इस बार पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश हाथ से उत्साहित नजर आ रहे हैं.
नीतीश कुमार की तरफ से सुबह सवेरे ही प्रिय मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी किया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाज़ाब्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीतीश का बधाई संदेश रिलीज किया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार जब-जब टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत करने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचे तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना बधाई संदेश बैनर पर लिखा. बोर्ड पर उन्होंने लिखा कि "माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें."
सुबह में बिहार के मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट ट्विटर से ट्वीट कर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. नीतीश ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं."
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।@narendramodi Ji
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2021