Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
29-Mar-2021 01:03 PM
DESK : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो चुका है और अगले चरणों के लिए नेता फिलहाल रिलैक्स होने के मूड में नजर नहीं आ रहे। यही वजह है कि आज होली के दिन भी पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार अभियान जारी है। पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट माने जाने वाले नंदीग्राम में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोड शो किया है। व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो के लिए ममता निकलीं। दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट पर वोटिंग होनी है। इस सीट से खुद ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला कभी उन्हीं के ही सहयोगी रह चुके शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु अधिकारी अब बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
ममता बनर्जी आज व्हीलचेयर पर बैठकर 8 किलोमीटर के रोड शो के लिए निकलीं। खुरीदारम मोड़ से शुरू होकर यह रोड शो ठाकुर चौक तक के आयोजित किया गया। हालांकि ममता बनर्जी ने रोड शो के दौरान ही अपना रूप बदल लिया। ममता तय रूट को छोड़ते हुए गांव की तरफ मुड़ गयीं। इस दौरान हजारों की तादाद में लोग ममता बनर्जी के साथ पैदल मार्च करते रहे। तेज धूप होने की वजह से ममता ने अपने सिर पर तौलिया रखा था।
ममता बनर्जी को आज 2 बजे बोयल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना है और 3:30 बजे नंदीग्राम के अहमदाबाद हाई स्कूल मैदान पर वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी। नंदीग्राम सीट पर ममता की इज्जत दांव पर लगी हुई है। शुभेंदु अधिकारी भी लगातार चुनाव कैंपेन कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने ममता बनर्जी का एक ऑडियो भी जारी किया था जिसमें वह नंदीग्राम के बीजेपी नेताओं को अपने पक्ष में आने के लिए कह रही हैं। चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए ममता चोटिल हो गई थी और उसके बाद से लगातार वह व्हीलचेयर पर हैं।