मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Mar-2021 07:27 PM
DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल हो गईं। घटना के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता लाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने आज ही नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस घटना के बाद ममता ने कहा कि किसी ने उन्हें उस समय धक्का दिया, जब वे कार में बैठ रही थीं। इस दौरान उनके पैरों में चोट लग गई। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया है और गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी। उनके चोटिल होने से चुनावी अभियान पर असर पड़ा है। इस दौरान कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी आज नंदीग्राम में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची थी नामांकन से पहले ममता शिव मंदिर में पूजा के बाद हल्दिया में पदयात्रा में शामिल हुईं थी।
ममता बनर्जी के चोटिल होने को लेकर बीजेपी ने पुलिस और प्रशासन पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा था और सीएम की सुरक्षा में तैनात लोग क्या कर रहे थे? ममता बनर्जी पर हुए हमले पर बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सब कुछ ममता की सहानुभूति पाने की कोशिश है क्योंकि उनकी बंगाल से जमीन खिसक गई है। 200-300 पुलिसकर्मियों के होते हुए उन पर हमला कैसे हो गया। ममता बनर्जी नाटक कर रही हैं, उन पर हमले की बात कोई सोच भी नहीं सकता। विजयवर्गीय ने कहा कि अगर ममता बनर्जी पर हमला हुआ है तो चुनाव आयोग इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराएं।