ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / नंद किशोर यादव को मिला 'सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड', दिल्ली में किये गए सम्मानित

नंद किशोर यादव को मिला 'सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड', दिल्ली में किये गए सम्मानित

09-Nov-2019 09:56 PM

PATNA :  पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को 'सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया. प्रमुख पत्रिका फेम इंडिया की ओर से नंदकिशोर यादव को सर्वश्रेष्ठ मंत्री होने काअवार्ड दिया गया. दिल्ली के विज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का बड़े से धूमधाम से आयोजन किया गया. 


बिहार में रोड कनेक्टिविटी और सड़कों के विकास के लिए फेम इंडिया मैगजीन की ओर से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने नंदकिशोर यादव को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया. पत्रिका की ओर से किये गए सर्वे में देश भर के 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों में नंदकिशोर यादव को शामिल किया. फेम इंडिया द्वारा 8 बिंदुओं पर किए गए आकलन के आधार पर माना गया कि नंद किशोर यादव सबसे सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड के हकदार हैं. 


मंत्री के कार्यशैली, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, विभाग की समझ, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता और प्रभाव, इन 8 बिंदुओं को आधार मानकर मंत्रियों का चयन किया गया. जिसमें 'सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड' के लिए नंद किशोर यादव को सबसे उपयुक्त समझा गया. अवार्ड मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह अवार्ड बिहार की जनता का सम्मान है. उन्होंने कहा की बिहार में बढ़ते विकास के लिए केंद्र और राज्य सर्कार मिलकर काम कर रही है.