BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
09-Jun-2021 10:12 AM
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है जहां नाना ने जान से मारने की धमकी देकर 9 महीने तक नातिन का रेप किया. इतना ही नहीं इस जघन्य अपराध में पीड़िता के मामा सहित कई अन्य रिश्तेदार भी नाना का साथ देते रहे. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और नाना ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पूर्णिया में उसका गर्भपात करा दिया.
घटना कसबा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, 55 साल के व्यक्ति ने नातिन को हत्या की धमकी देकर 9 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की उम्र महज 11 साल है. अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब उसके माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई. मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के माता-पिता ने थाने में मदद की गुहार लगाई.
पीड़िता ने अपने नाना मामा सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि वह अपने ननिहाल में रहती थी. 11 सितंबर 2020 की रात को वह ननिहाल में अकेली सोई थी. इसी बीच नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा. जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच करवाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.