Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पटना से निकले स्टार्टअप की उड़ान: करोड़ों के रेवेन्यू तक पहुंची सफलता Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर
24-May-2021 11:53 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA: रहुई थाना परिसर में पुलिस कस्टडी के बीच महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस मामले में नालंदा एसपी हरिप्रसाथ एस ने ओडी प्रभारी, आईओ और महिला संतरी को सस्पेंड किया है।
गौरतलब है कि नालंदा जिले के रहुई थाना परिसर में पुलिस कस्टडी के बीच एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था। महिला के आत्महत्या किए जाने पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लेते हुए ओडी प्रभारी, आईओ और महिला संतरी को सस्पेंड किया है। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ा है इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से लेकर सभी अनुसंधान मानवाधिकार के नियमानुसार की जाएगी।
बीते सोमवार को रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि महिला 3 बच्चों की मां है और प्रेमी भी शादीशुदा है। जब रुदल यादव ने अपनी पत्नी के बारे में उसके प्रेमी को फोन किया तो इसने उल्टे रुदल यादव के खिलाफ अपने परिवार से अपने अपहरण की प्राथमिकी विहार थाने में दर्ज करा दी। इधर जब रुदल यादव को पता चला उसके प्रेमी ने इसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया है तो यह फिर रहुई थाने में जाकर इस प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी । प्रेमी का नाम लव कुमार बताया जा रहा है जो ऑटो ड्राइवर है। लव कुमार फरीदा का रहने वाला है जबकि रुदल यादव रहुई थाना इलाके के सैदल्ली गांव का बताया जाता है। रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।