वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
15-Feb-2024 08:09 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कई बार सिविल सर्जन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिससे सांसद कौशलेंद्र कुमार गुस्सा हो गये। हॉस्पिटल में पहुंचकर उन्होंने सिविल सर्जन की जमकर क्लास लगा दी। कहा कि आपको कई बार फोन किया गया लेकिन आप तो फोन ही नहीं उठाते हैं। आपके जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम नहीं होगा।
दरअसल पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव के पास का है जहां टैंकलोरी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। तभी नूरसराय से बिहारशरीफ लौटने के दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की नजर युवक पर गई। उन्होंने देखा कि जख्मी हालत में एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ था। अपनी गाड़ी में घायल युवक को बिठाने के लिए सांसद उतरे ही थे कि एंबुलेंस आ गयी जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।
घायल युवक के इलाज की व्यवस्था करने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सिविल सर्जन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया। गाड़ी में बैठे सांसद ने नूरसराय से लेकर बिहारशरीफ पहुंचने तक नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार को कई बार फोन लगाया। लेकिन उन्होंने सांसद का फोन रिसीव ही नहीं किया। जब घायल युवक को लेकर एम्बुलेंस सदर अस्पताल पहुंची तो थोड़ी देर बाद ही सांसद भी हॉस्पिटल में पहुंच गये।
सांसद के आने की सूचना पाकर सिविल सर्जन भी वहां पहुंच गया। जहां सांसद ने सिविल सर्जन की जमकर क्लास लगा दी। कहा कि आपके जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम नहीं होगा। इसके बाद सिविल सर्जन अगल-बगल झांकने लगे। लेकिन घायल युवक की जान नहीं बचा सके। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक परवलपुर के शंकर डीह का रहने वाला था। वही घटना के बाद नूरसराय थाना पुलिस ने टैंकलोरी को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
नालंदा सांसद-आपको के बार हम फोन किये
सिविल सर्जन-हां अभी हम थोड़ा अभी एकथो लेटर आया है अभी
नालंदा सांसद-लेटर अभी आया ना हम केतना बार फोन किये
सिविल सर्जन-अभिये ना सर दो तीन बार किये हैं
नालंदा सांसद-दो तीन बार आप देखिये ना मोबइलवा..आप जैसा सिविल सर्जन रहेगा तो कोई काम होगा क्या?
सिविल सर्जन-जो कहा जाए..हम क्या बोले..देख लिया जाए कै बार आया है..देखिये ना अभी आप..
नालंदा सांसद-कह रहे हमको देखने के लिए..आपका मोबाइल है और हम देंखे
नालंदा सांसद-बैठल रहियेगा और फोन नहीं उठाइएगा एमपी का...एमपी ऐसे फोन करता है।