जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
07-Jun-2021 02:02 PM
NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम में देरी किए जाने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। पावापुरी के कर्मपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।
घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पथराव किया और जमकर बवाल मचाया। पोस्टमार्टम में देरी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने पुलिस पर लगाया। वही इस दौरान लोगों को समझाने पहुंचे एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी गयी। लोगों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंची। मौके पर कई अधिकारी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
लोग पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे जिसके बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।