BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं
14-Mar-2020 12:50 PM
PATNA: करीब एक करोड़ रुपए का विज्ञापन छपवाकर सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देने का दावा पेश करने और खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंची और अपने कार्यक्रम की शुरूआत नालंदा से की. यहां पर पहली बार एक किसान को अपनी पार्टी का सदस्य भी बनाया.
देखिये वीडियो:
नालंदा से कार्यक्रम की शुरूआत
चौधरी ने कहा कि बिहार को बदलने की प्लुरल्स की योजना बहुत स्पष्ट है. अंतराष्ट्रीय ज्ञान और जमीनी अनुभव की साझेदारी ताकि कृषि क्रांति, औद्योगिक क्रांति और नगरीय क्रांति की नई कहानी लिखी जा सके. सुमंत कुमार जैसे कृषि उद्यमी बिहार के इस सुनहरे भविष्य की मिसाल बनेंगे. आज नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर प्लुरल्स में शामिल होने पर आपको बहुत बधाई और शुभकामनाएं. आपके साथ मिलकर हम बिहार की कृषि व्यवस्था का इतिहास और भूगोल बदलेंगे.
कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी
8 मार्च को बिहार के अखबारों में छपे एक विज्ञापन ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी. इस विज्ञापन में पुष्पम प्रिया चौधरी नाम खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बिहार के सियासी गलियारे के भी ज्यादातर लोग पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में नहीं जानते थे. छानबीन के बाद पता चला कि पुष्पम कोई और नहीं बल्कि जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी है जो लंदन में रहती है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने नई राजनीतिक पार्टी 'प्लूरल्स' बनाया है. वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, उनके साथ कौन-कौन से नेता हैं ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गयी है. उन्होंने अपने विज्ञापन में लिखा है कि जो बिहार से प्यार करते हैं और राजनीति से नफरत उनके लिए ये सही प्लेटफॉर्म है. पुष्पम लोगों से उनकी पार्टी ज्वाइन कर सत्ता में बैठे लोगों से ताकत छीनने को कह रही हैं. पुष्पम के ट्वीटर और फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है. चौधरी विज्ञापन पर करीब एक ही दिन में एक करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं.