मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Feb-2023 08:03 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक वकील की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे अधिवक्ता संघ ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर इलाके की है जहां पंडित गली में रहने वाले सतेंद्र कुमार सिन्हा नामक अधिवक्ता की संदिग्ध अवस्था में उनके ही नवनिर्मित मकान से लाश मिली है। शव बरामद होने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने साफ लहजो में कह दिया है कि सतेंद्र सिन्हा की हत्या की गई। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट का निशान मिला है और गले में भी रस्सी का निशान पाया गया है ।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है की भूमि का विवाद चल रहा था उसी विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। सतेंद्र प्रसाद बिहारशरीफ के रांची रोड के रहने वाले थे। हाल के दिनों में आशा नगर में मकान बनाया था जहां भूमि का विवाद चल रहा था। आज कोर्ट से लौटने के बाद वे आशा नगर गए हुए थे।
इस दौरान उन्हें पत्नी ने कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव होने के कारण जब पत्नी वहां पहुंची तो देखा कि घर में पति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।