बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Feb-2020 09:11 AM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों की पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां बदमाशों ने एक सरकारी टीचर का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने पीट-पीटकर शिक्षक की जान ले ली. मृतक के घर में मातम का माहौल है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके के विशेशर नगर गांव की है. जहां जहां बदमाशों ने एक सरकारी टीचर का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने पीट-पीटकर शिक्षक की जान ले ली. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान गिरियक थाना इलाके के बरछी बिगहा गांव के रहने वाले स्व. शिवबालक यादव के बेटे राजीव कुमार (35 ) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गिरियक से घर लौटने के दौरान में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. शिक्षक राजगीर के जैती-भगवानपुर मध्य विद्यालय में पढ़ाते थे.
शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवारवालों ने जमीन विवाद को लेकर गोतिया के ऊपर मर्डर करने का आरोप लगाया है. वारदात मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.