BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
24-Oct-2021 08:31 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना नालंदा जिले के जुआफर और बड़गांव गांव के बीच की है. बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस लुटेरों सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने लाखों की ज्वेलरी और मोबाइल लूटने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसाई राजू वर्मा जुआफर बाजार से अपनी दुकान बंद कर अपने गांव बड़गांव लौट रहा था. उसी दौरान पहले से घात लगाए लुटेरों ने उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मार दी. स्वर्ण व्यवसाई को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.