थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
30-Jan-2020 04:56 PM
By Pranay Raj
NALANDA :नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे पुलिसवालों को धर दबोचा गया है। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से ये बड़ी खबर सामने आयी है जहां पुलिसवाले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।वहीं बताया जा रहा है कि थाने के इर्द-गिर्द जमीन के नीचे से भी शराब मिले हैं।
नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र से ये मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सहयोग से पुलिस वालों ने बैरक में पांच कार्टून शराब छिपा कर रखा था। छापेमारी में मौके से शराब बरामद किया गया है वहीं 1 हवलदार और 3 सिपाही समेत 5 लोग गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए शराब में से ही पांच कॉर्टून शराब पुलिस वालों ने उड़ा लिए थे और ड्राइवर के सहयोग से वहां छिपा दिए थे।
बता दें कि सूबे में लगातार शराब बरामद किया जा रहा है। पुलिस वालों के पास से भी शराब मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले ही पटना हाईकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर दिन शराब बरामदगी को लेकर सख्त नाराजगी जतायी थी और जिलाधिकारियों से पूछा था कि, डीएम बताएं, जब राज्य में पूर्ण शराबबंदी है तो फिर शराब कैसे मिल रही है? यही नहीं कहीं सैकड़ों तो कहीं हजारों लीटर शराब पकड़ी जा रही है, जबकि राज्य में शराब निर्माण सहित बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।