ब्रेकिंग न्यूज़

PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद

नालंदा में नशेड़ी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, सिर में गोली मारने के बाद घर से हुआ फरार

08-Nov-2023 09:50 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सगे बेटे ने सिर में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। 


घटना नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के दबौल गांव की है। जहां सगा बेटा ही बाप का दुश्मन बन गया। उसने पिता के सिर में गोली दाग दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। 


मृतक की पहचान दबौल गांव निवासी स्व. राम अनुग्रह के 60 वर्षीय पुत्र बिलटू शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बिलटू शर्मा परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था तभी नशे में धुत होकर उनका बेटा टुनटुन शर्मा आया और गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद देखते ही देखते कमर से पिस्तौल निकाला और पिता के सिर में दो गोली दाग दिया। 


गोली लगते ही पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और वह गोली मारने के बाद फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हिलसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।