मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Jan-2023 05:38 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस की वर्दी पहनकर यह गिरोह आर्म्स की सप्लाई करता था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से पुलिस की वर्दी और हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया। वही दो लूटेरे को भी दीपनगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में अरुण रविदास के घर पर छापेमारी की गयी और मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। छापेमारी के दौरान घर के दीवार में बने तहखाने से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक सेट खाकी वर्दी के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं दीपनगर थाना पुलिस ने भी दो लुटेरे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।