सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
10-Sep-2020 02:53 PM
NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. सीएम नीतीश के गृह जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. सीएम के गृह जिले में ही एक नाबालिग बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की गई.
मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां मलामा गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की चापाकल पर पानी लाने गई थी. इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया. उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ लिया और फिर उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश की. जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो वहां आसपास मौजूद लोग लड़की को बचाने पहुंचे. इस दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से वार कर दिया. जिसके कारण एक युवक की सिर फट गई.
छेड़खानी और मारपीट की इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने हिलसा थाना में मामला दर्ज कराया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. जिसके कारण नाराज ग्रामीणों ने हिलसा-योगीपुर मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया.
#नालंदा में लड़की के साथ छेड़खानी
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 10, 2020
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग
हिलसा थाना के मलामा गांव की घटना @yadavtejashwi @iChiragPaswan #crime pic.twitter.com/LplSuWbXke
सड़क जाम की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को समझाया और यातायात सुविधा को बहाल कराया. हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.