RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Dec-2020 04:12 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके ही गृह जिले में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां डकैतों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके की है, जहां देकपुरा गांव में 6 की संख्या में आये अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बदमाश घर में डकैती करने आये थे. इस दौरान जब घर के मालिक ने लूट का विरोध किया तो उन्होंनेमालिक को गोली मार दी. इस दौरान बदमाशों घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए.
जख्मी गृह स्वामी नारायण पाठक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों की माने तो मंगलवार की रात घर की दीवार फांद कर आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस घर में घुस गए, जिसकी भनक मिलते हैं नारायण पाठक की मां शोर मचाने लगी. उसके बाद नारायण पाठक ने लुटेरे का विरोध किया, जिसपर उन्हें गोली मार दी.
इतना ही नहीं विरोध करने पर घर के अन्य सदस्यों के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार सदर अस्पताल पहुँच कर घायल से घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस को बताया कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.