गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Sep-2019 08:56 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने इनदिनों तांडव मचा रखा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि तकरीबन 6 राउंड की गई फायरिंग से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के बिहार और लहेरी थाना इलाके की है. जहां आलमगंज और पुलपर गांव में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी वर्चस्व को लेकर क्रिमिनलों ने गोलीबारी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.
वारदात की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि आपसी वर्चस्व को गोलीबारी की गई है. फिलहाल हालात शांत है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.