बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Jul-2023 04:26 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारी गयी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिवली नोमानी बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायल युवक के बयान को दर्ज किया गया। युवक के साथी ने बताया कि सोहनकुआं मोहल्ला निवासी मिथुन यादव के 22 वर्षीय बेटे राहुल कुमार ब्रह्म स्थान के पीछे कब्रिस्तान के पास खड़ा था तभी इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 लोग आए और गोली चलाने लगे।
इस दौरान एक गोली राहुल के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्म स्थान के पीछे असामाजिक तत्व के लोग नशे का कारोबार करते हैं। जिसे लेकर अक्सर इस इलाके में मारपीट की घटना होती है और आज तो एक युवक को ही गोली मार दी गयी है। इस घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।