लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
04-Aug-2021 01:28 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगदंज की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशा नगर निवासी मो. इनाम के रूप में की गयी है। जो बैटरी बनाने का काम करता था। अपराधियों ने उसके सीने में तीन गोलियां दागी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर लहेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमलावर चाहे जो भी हो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि लहेरी थाना इलाके में बीते 24 घंटे के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। लगातार हो रही हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आज बैटरी मैकेनिक की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि नालंदा में हुई हत्या की इन वारदातों का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।