बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं
10-Aug-2020 02:00 PM
By PRANAY RAJ
NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां दहेज़ की खातिर ससुराल आए युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना इस्लामपुर थाना इलाके के पटन बिगहा गांव की है.
मायके वालों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी है. मृतका की पहचान सिकंदर कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रुप में की गई है. मृतका के भाई ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी गया के सोमरबीघा निवासी मनोज यादव के पुत्र सिंकदर कुमार से हुई थी.
शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. इस कारण सोनम कुछ महीने से अपने मायके में रह रही थी. रविवार की देर शाम को उसका पति सुसराल आया और पति-पत्नी की बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने गला दबाकर हत्या कर दी गई और फरार हो गया.
सोमवार की सुबह जब सोनम देर तक अपने कमरे से बाहन नहीं निकली तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. उसका शव घर के हाता में फेंका मिला .थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि ,शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी गई है. आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.