Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
17-Feb-2024 06:38 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। नालंदा में एक के बाद एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शनिवार की दोपहर में खरुआरा इलाके में गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा हबेली में पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल विशाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि हमलोग जमीन देखने मुरौरा खंदा गये हुए थे इसी दौरान चाचा और उनका बेटा आया पहले हमसे मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली और उसके बाद विशाल को पटक कर पहले चाकू मारी फिर गोली मार दिया।
उसके बाद दोनों बाइक लेकर फरार हो गये । बताया जाता है कि दो गोतिया के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।