Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
06-Dec-2023 10:28 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में फ्लिपकार्ट के दफ़्तर में लूटपाट की कोशिश की गयी। विरोध करने पर बदमाशों ने वहां के स्टाफ़ के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ नकाबपोश एक युवक की पिटाई कर रहा है।
मामला नालंदा के परबलपुर थाना क्षेत्र बाज़ार स्थित फ्लिपकार्ट दफ़्तर का है. जहां के स्टाफ़ से लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट किया गया. जिसको लेकर पीड़ित फ्लिपकार्ट के कर्मी नीरज कुमार चौधरी ने थाने में लिखित शिकायत कर दर्ज कर सुरक्षा का गुहार लगायी है. नीरज कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार और शशि कुमार कुछ अन्य सहयोगियों के साथ दफ़्तर घुसे और लूटपाट करने का कोशिश की। मना करने पर मारपीट करने लगे और इस दौरान मोबाइल छिन लिया और जातिसूचक गाली दी। भीड़ उमड़ता देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
वहीं, घटना के संबंध में परबलपुर थानाध्यक्ष अबु तालिब अंसारी ने बताया कि बाइक की टक्कर को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर मारपीट हुई। लूटपाट की बात ग़लत है पुलिस आवेदन मिलने के बाद जांच कर रही है.
बता दें कि मुकेश यादव आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, उसपर पूर्व से कई मामले थाना में दर्ज है. ऐसे में पुलिस द्वारा अपराधियों का बचाव किया जाना अपराधियों की मंशा को बढ़ावा देना है. जबकि आज अहले सबह ऑफिस खुलने के बाद दोबारा फ्लिपकार्ट के दफ़्तर में घुसा था लेकिन जैसे ही पुलिस वैन को देखा वहां से भाग निकला. अब इस मामले में देखना यह होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.