NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
23-Dec-2019 04:36 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां महज 3 घंटे के भीतर अपराधियों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या के बाद शाम में अपराधी देना बैंक से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके की है. जहां पिलखी गांव में अपराधियों ने देना बैंक की शाखा में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार के बल पर 4 लाख 99 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बैंक कर्मियों के मुताबिक बाइक पर चार की संख्या में अपराधी आये थे. जो बैंक से रुपये लूटकर फरार हो गए.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नालंदा एसपी निलेश कुमार ने बताया कि देना बैंक के कर्मचारी खाना खा रहे थे. इस दौरान हथियारबंद चार अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और रुपये लूटकर फरार हो गए. एसपी ने बताया कि इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों को अरेस्ट करने की कोशिश की जा रही है.