NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
05-Oct-2019 01:54 PM
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. मुंगेर के इलाकों में नक्सलियों के अंदर डीआईजी मनु महाराज के नाम का खौफ है. मनु महाराज लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रहे हैं. अबतक आधा दर्जन से अधिक हार्ड कोर नक्सलियों को डीआईजी की टीम दबोच चुकी है. जिन्होनें कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है.
मुंगेर DIG कार्यालय में हार्डकोर नक्सली देबू बिंद ने सरेंडर किया. देबू बिंद ने डीआईजी मनु महाराज के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देबू बिंद की कई दिनों से तलाश थी. यह कई नक्सली हमले में शामिल था. पुलिस टीम पहाड़ी और जंगली इलाकों में इनके ठिकाने के ऊपर नजर बनाये हुई थी. देबू बिंद जिले के लड़ैयातद थाना इलाके का रहने वाला है.
सर्च टीम को लगातार देबू के बारे में इनपुट मिल रहा था. इस बात की भनक उसे भी थी. आख़िरकार शनिवार को उसने डीआईजी ऑफिस में मनु महाराज के सामने सरेंडर कर दिया.