ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / नक़ल करते पकड़ी गई छात्रा तो टीचर ने सबके सामने उतरवा दिए कपड़े,...

नक़ल करते पकड़ी गई छात्रा तो टीचर ने सबके सामने उतरवा दिए कपड़े, लड़की ने खुद को लगा दी आग

15-Oct-2022 11:38 AM

JAMSHEDPUR: झारखंड के जमशेदपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक टीचर ने सबके सामने परीक्षा दे रही लड़की के कपड़े उतरवा दिए। परेशान होकर लड़की ने खुद को आग लगा दी। पीड़िता नौवीं की छात्रा है, जो अब 95 फीसदी जल चुकी है। दरअसल, टीचर ने लड़की पर नक़ल के आरोपी लगाए थे और उससे सबके सामने कपड़े उतरवाकर जांच किए थे। 




घटना सीतारामडेरा के छायानगर का है। परीक्षा के दौरान टीचर को छात्रा के नक़ल करने पर शक हुआ। तभी उसने लड़की से कपड़े उतारने को कहा। छात्रा रोती रही लेकिन टीचर ने उसकी एक न सुनी। सबके सामने उसके कपड़े उतरवाकर उसकी जांच की। लड़की इसे बर्दाश्त करती गई लेकिन वह इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा दी। जब लोगों ने लड़की को आग की लपटों के बीच देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने पीड़िता पर पानी डालना शुरू कर दिया लेकिन उसकी स्थिति खराब होती जा रही थी। आनन- फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अब छात्रा के परिजन आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो वहीं शिक्षक चंद्रा दास का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।  




गंभीर रूप से घायल छात्रा ने बताया कि वो जिले के शारदामणी स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को वह साइंस की टर्मिनल एग्जाम दे रही थी। विजिलेटर चंद्रा दास ने उसे नक़ल करते पाया, जिसके बाद लड़की को थप्पड़ मार दिया गया। हद तो तब हो गई जब पूरे क्लास के सामने लड़की के कपड़े उतरवा दिए गए। लड़की विरोध करती रही लेकिन टीचर का बार-बार यही कहना था कि बहुत सयानी बनती हो तुम, कपड़े उतारो। उसे घसीटते हुए प्रिंसिपल ऑफिस में ले जाया गया। परेशान होकर लड़की ने खुद को आग लगा दी।