Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन
27-Jan-2024 08:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना से बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नई सरकार बनने से पहले बड़ी मांग रख दी है। मांझी ने कहा है कि नई सरकार में हम पार्टी का भी दो मंत्री होना चाहिए। बता दें कि हम पार्टी के चार विधायक हैं और दो मंत्री की मांग जीतनराम मांझी ने कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या मांझी की यह मांग एनडीए मानेगी।
जीतनराम मांझी ने अपने आवास पर हम पार्टी के चारों विधायकों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद उन्होंने यह बड़ी मांग रखी है। हम पार्टी की बैठक के बाद मांझी के आवास के बाहर बड़ा पोस्टर लगाया गया है जिसकी चर्चा अब होने लगी है। जिसमें पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में यह लिखा गया है कि बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है। बता दें कि पहले इस तरह का स्लोगन जेडीयू अपने पोस्टर में किया करती थी। जेडीयू अपने पोस्टर में यह स्लोगन लिखा करती थी बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है।

