ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नहीं थम रहा NDA विधायकों का विरोध, लोगों ने पिछले 15 सालों का...

नहीं थम रहा NDA विधायकों का विरोध, लोगों ने पिछले 15 सालों का हिसाब मांगकर खदेड़ा

26-Oct-2020 11:23 AM

By Prashant

DARBHANGA : इस बार विधासनभा चुनाव में विधायकों का विरोध होने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला दरभंगा जिले का है जहां कुशेस्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जदयू उमीदवार शशिभूषण हजारी और दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके भाजपा के संजय सरावगी के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 


दरअसल, जदयू उमीदवार शशिभूषण हजारी रात में जनता के बीच पहुंचे थे जहां उन्हें भारी आक्रोश झेलना पड़ा. पघारी गांव में वोट मांगने गए विधायक जी का वहां की जनता ने पोस्टर तक को फार के आग लगा दिया. इतना ही नहीं विधायक जी की गाड़ी को घेर लोग मुर्दाबाद के नारे के साथ-साथ दस सालों के काम का हिसाब मांगने लगे. वहीं कार्यकर्ता और नेता जी के साथ ग्रामीणों की धक्का-मुक्की की भी खबर है. जब विधायक जी ने मामला हाथ से निकलता देखा तो वहां से उल्टे पैर वापस लौटने में ही अपनी भलाई समझी. 


वहीं दूसरी तरफ दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके भाजपा के संजय सरावगी जब जनता के बीच पहुंचे तो जनता ने उनसे पिछले 15 सालों का हिसाब मांगा. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने संजय सरावगी को खदेड़ दिया. जैसे ही संजय सरावगी पहुंचे तो लोग ने 'निकम्मा विधायक नहीं चलेगा' और 'गो बैक' का जोर जोर से नारा लगाते हुए उन्हें उल्टे पैर लौटने पर मजबूर कर दिया.