बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
06-Mar-2023 09:50 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मिनी ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई है।
दरअसल, बेगूसराय में मिनी ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। यह टक्क्रर इतनी जबरदस्त थी कि थोड़ी ही देर में बाइक में आग लग गई और बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से इसमें झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बरौनी बायपास के पास एनएच 28 की है। हालांकि, अभी तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बरौनी के तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रहा बाइक सवार ओवरब्रिज के पहले एक वाहन से टकरा गया जिसके बाद बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने के साथ बाइक सवार भी उस आग की चपेट में आ गया और दोनों धू धू कर जल गया।
इधर, इस घटना की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल के जरिए आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस बाइक के नंबर से बाइक सवार की पहचान कराने में जुटी हुई है।