ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / नहीं रहे मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी, PM मोदी और CM नीतीश ने...

नहीं रहे मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी, PM मोदी और CM नीतीश ने जताया दुख

21-Feb-2024 05:34 PM

By First Bihar

DESK: मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में हैं। वही एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी सन्नाटा छा गया। 


उनके निधन की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। रिश्तेदारों के आने के बाद अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। अमीन सयानी का जन्म मुंबई में 21 दिसंबर 1932 को हुआ था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया।


रेडिया की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो उद्घोषक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई राजनेताओं ने दुख जताया। अमीन सयानी को श्रद्धांजलि देते हुए  पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी। जिसने उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया। अपने काम के बदौलत उन्होंने इंडियन ब्रॉडकास्टिंग में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने लिस्नर्स के साथ एक खास ब्रांड बनाया। उनकी जाने से दुखी हूं..भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि..मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी जी का निधन दुःखद। स्व॰ अमीन सयानी जी को रेडियो की दुनिया में आवाज का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी ख्याति बनाई। उनके निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें।


वही बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दशकों तक देश में रेडियो की पहचान रहे अमीन सयानी जी के निधन की सूचना मन को मर्माहत करने वाली है। रेडियो कार्यक्रम शुरू करने के पहले "भाईयों और बहनों" कहने का उनका तरीका श्रोताओं को पूरे कार्यक्रम से बांधे रखता था। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों तथा प्रशंसकों को दारुण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।