पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
22-Sep-2021 07:17 PM
KHAGARIA: गुस्से में लोग बड़ी घटना को अंजाम दे देते है जिसके बाद पछतावे के सिवाय कुछ भी नहीं बचता। हम बात बिहार के खगड़िया जिले की कर रहे हैं जहां एक देवर ने मामूली बात को लेकर गोली मारकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या का कारण क्या था इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल मनपसंद खाना नहीं मिलने के कारण गुस्साएं देवर ने हत्या की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।
घटना मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव की है। दरअसल मामला यह था कि देवर देर रात घर पर पहुंचा था उस वक्त उसकी भाभी सोई हुई थी। देवर ने जब दरवाजा खटखटाया तब उठकर वह पहले दरवाजे को खोला फिर देवर को खाना परोसा। मनपसंद खाना नहीं परोसने पर देवर आगबबूला हो गया। देवर के सिर पर खून सवार हो गया और उसने गोली मारकर भाभी की हत्या कर दी।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मृतका का पति घर पर नहीं था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मृतका का देवर अजित कुमार मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपी देवर की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।