BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
10-Dec-2019 10:55 AM
By Rahul Singh
PATNA: नागरिकता संशोधन बिल पर JDU में ही दो फाड़ हो गया है. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस बिल का विरोध करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जिसके बाद अब पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रशांत किशोर के बयान से किनारा कर लिया है.
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि यह उनकी निजी राय हो सकती है, पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती है. यह फैसला सबकी सहमित से लिया गया है. राजीव रंजन ने इस निर्णय को अटूट बताया है. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने जो सुझाव जेडीयू को दिया है, वह बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हैं क्योंकि हमारी पार्टी नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करती है. उन्होंने कहा कि जेडीयू को प्रशांत किशोर के बयान पर विचार विमर्श करने की जरूरत है.
आपको बता दें कि लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जेडीयू की तरफ से समर्थन किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल दिया है. पीके ने कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जेडीयू ने समर्थन किया है जो बेहद निराशाजनक है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल धर्म के आधार पर नागरिकता के अधिकार में भेदभाव वाला बिल है इसके बावजूद जनता दल यूनाइटेड ने इसका समर्थन किया. प्रशांत किशोर में पार्टी के फैसले के खिलाफ जाते हुए कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन उनकी पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता. जनता दल यूनाइटेड के संविधान में पहले पेज के अंदर तीन बार धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया गया है और पार्टी के नेतृत्व को गांधीवादी आदर्शों द्वारा निर्देशित बताया गया है. बावजूद इसके जेडीयू ने सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन किया है, जिसे देखकर उन्हें निराशा हुई है.