ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नागरिकता बिल के विरोध में कल पटना के सड़क पर उतरेगी RJD-CONG,तेजस्वी देंगे...

नागरिकता बिल के विरोध में कल पटना के सड़क पर उतरेगी RJD-CONG,तेजस्वी देंगे धरना

10-Dec-2019 08:45 PM

PATNA : राजधानी पटना में कल यानि बुधवार को प्रदर्शन का दिन होगा और सड़क पर खासी-गहमागहमी होगी क्योंकि कल पटना में आरजेडी और कांग्रेस नागरिकता बिल के विरोध में सड़क पर उतरने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव बिल के विरोध में कल धरना पर बैठेंगे । वहीं पार्टी अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में कांग्रेस कारगिल चौक के पास धरना प्रदर्शन करेगी।

आरजेडी ने कल नागरिकता बिल पर विरोध प्रदर्शन और धरना का एलान कर दिया है। आरजेडी के खुले अधिवेशन में ही तेजस्वी ने एलान कर दिया कि वे बिल के विरोध में धरना पर बैठेंगे। गांधी मैदान और जेपी गोलंबर पर आरजेडी की तरफ से धरना-प्रदर्शन की तैयारी है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सड़क पर उतरेगी। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से कारगिल चौक तक विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। 

बिहार में इस बिल को लेकर आरजेडी-कांग्रेस की विरोधी जेडीयू के अंदर ही अंदर घमासान मचा हुआ है। बिल का समर्थन कर सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के अंदर ही बुरी तरह घिरते दिख रहे हैं। पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर समेत पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने बिल के समर्थन का विरोध जताया है। वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर संसद से सड़क तक हंगामा जारी है।सबसे ज्यादा विरोध असम में हो रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों का भी लगभग यही हाल है।