ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नागरिकता बिल का समर्थन नीतीश को पड़ रहा महंगा, PK के बाद अब...

नागरिकता बिल का समर्थन नीतीश को पड़ रहा महंगा, PK के बाद अब पवन वर्मा ने किया विरोध

10-Dec-2019 12:52 PM

PATNA : नागरिकता संशोधन विधेयक पर अब जेडीयू के अंदर ही अंदर तलवारें खिंचती जा रही हैं। बिल का समर्थन पार्टी अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को महंगा पड़ता जा रहा है । 

पहले पार्टी रणनीतिकार और  उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बिल पर जेडीयू के समर्थन पर सवाल उठाए तो अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने भी पार्टी से बिल के समर्थन पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। 

पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है  'मैं नीतीश कुमार से राज्यसभा में #CAB को समर्थन पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं। विधेयक जेडीयू के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ होने के अलावा असंवैधानिक, भेदभावपूर्ण और देश की एकता और सद्भाव के खिलाफ है। गांधीजी ने इसका कड़ा विरोध किया होगा।'



जदयू के नेशनल एग्जीक्यूटिव के सदस्य और रिटायर्ड आईपीएस एन के सिंह ने भी सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर पार्टी के स्टैंड का विरोध किया है। उन्होंने लिखा, 'कल आजादी के बाद का काला दिन था। कल दिन गांधी, नेहरू और पटेल के धर्मनिरपेक्ष बहुलतावादी, लोकतांत्रिक भारत को पीछे छोड़ते हुए, गोलवलकर, सावरकर और आरएसएस के एक हिन्दू राष्ट्र की ओर पहला कदम बढ़ा दिया गया।'

बता दें कि जेडीयू के नेता राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में बिल के समर्थन में कहा कि यह बिल सेकुलरिज्म की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें उन शरणार्थियों को नरक से निकालने वाला है, जो अपना घर और सम्मान छोड़कर आए हैं। जेडीयू नेता ने कहा कि यह बिल कहीं से भी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को चुनौती नहीं देता है।