ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नागरिकता बिल का समर्थन कर बुरे फंसे नीतीश, कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में...

नागरिकता बिल का समर्थन कर बुरे फंसे नीतीश, कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में की तोड़फोड़

10-Dec-2019 06:02 PM

DELHI :  नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन को लेकर जदयू में छिड़ा घमासान उग्र हो गया है. दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में घुस कर तोड़ फोड़ की है. हंगामा करने वाले लोग नीतीश कुमार को धोखेबाज बता रहे थे. 

जदयू दफ्तर में हंगामा
जदयू के एक धड़े के लोग नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर मंतर पर जमा हुआ थे. उन्होंने जंतर मंतर पर नागरिकता बिल की कॉपी को फाड़ा और फिर बगल में ही अवस्थित JDU के दफ्तर पहुंच गये. वहां नारेबाजी करने के साथ ही दफ्तर में जमकर तोड़ फोड़ मचायी. प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार को धोखेबाज करार दे रहे थे. उन्होंने कहा कि 2015 के चुनाव में नीतीश ने मुसलमानों का वोट लिया था. मुसलमानों का वोट लेकर ही नीतीश मुख्यमंत्री बने लेकिन उसके बाद नागरिकता संशोधन विधेयक पर भाजपा का साथ दे दिया.


विधेयक पर पहले से जदयू में घमासान
नागरिकता संशोधन विधेयक पर पहले से ही जदयू में घमासान छिड़ा है. पार्टी ने संसद में इस बिल का समर्थन करने का फैसला लिया है. लोकसभा में कल जदयू के सांसदों ने इस बिल के समर्थन में वोट किया था. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल दिया.  प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन बिल पर जदयू के स्टैंड पर हैरानी जताते हुए इसे निराशाजनक बताया. PK ने ट्वीट कर कहा कि "नागरिकता संशोधन विधेयक पर जदयू के समर्थन से निराशा हुई है. यह विधेयक धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने वाला है, जो भेदभावपूर्ण है."

PK ने पार्टी के साथ साथ नीतीश कुमार पर भी निशानी साधा. उन्होंने कहा कि जदयू द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन पार्टी के संविधान से भी अलग है, जिसमें पहले ही पन्ने पर धर्मनिरपेक्षता शब्द तीन बार लिखा हुआ है. उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, नागरिकता संशोधन विधेयक पर पार्टी का समर्थन पार्टी के नेतृत्व की विचारधारा से मेल नहीं खाता है, जो कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है.