ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

कुंवारी महिला सिपाही प्रेमी को पति बता हो गई क्वॉरेंटाइन, बिना संक्रमण प्रेमी भी रहने लगा साथ

18-Jul-2020 07:56 AM

DESK: कोरोना संकट में लोग अपनी जिंदगी के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहे हैं. उसका एक अनोखा मामला सामने आया है .प्रेमी बिना संक्रमण के ही महिला सिपाही के साथ क्वॉरेंटाइन हो गया. जबकि महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई थी. 

महिला सिपाही ने बनाई प्लान    

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर की एक अविवाहित महिला सिपाही अपने प्रेमी के साथ क्वॉरेंटाइन होने का खुद उसने प्लान बनाया था. इसको लेकर प्रेमी से बात की तो वह भी तैयार हो गया. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही बजाज नगर थाना में तैनात थी. इस दौरान थाने का सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकल गया. जिसके बाद उसको क्वॉरेंटाइन होने के लिए बोला गया. सिपाही ने कहा कि मेरा पति साथ रहा है. ऐेसे में उससे भी साथ में क्वॉरेंटाइन कर दिया जाए. उसने अपने शादीशुदा प्रेमी को पति बताकर साथ रख ली. 

प्रेमी के पत्नी ने किया खुलासा

प्रेमी जब चार दिनों तक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी परेशान हो गई है. वह पत्नी से बताया कि वह क्वॉरेंटाइन हो गया है. उसकी पत्नी जब क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंची तो पता चला की वह अपनी प्रेमिका के साथ क्वॉरेंटाइन हैं. जब महिला अंदर जाने की कोशिश की जो उससे जाने नहीं दिया गया. परेशान महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस पहुंची तो प्रेमी को बाहर निकला और पकड़कर थाने ले गई. जिसके बाद कोरोना संकट की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई. बिना शादी के ही महिला सिपाही ने अपने प्रेमी को पति बताकर कई दिन तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में समय बिताया. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयार में विभाग है.