BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
12-Oct-2023 02:37 PM
By First Bihar
DESK : विपक्षी दलों के गठबंधन वाली I-N-D-I-A की अगली बैठक नवंबर में होने की संभावना है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ फोन पर चर्चा की। इसके बाद अब यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक, विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक नागपुर में नवंबर महीने में होने वाला है।
दरअसल, विदेश दौरे में चोट लगने के कारण डाॅक्टरों की सलाह पर फिलहाल बंगाल की सीएम कालीघाट स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहीं है। ऐसे में इन तीनों नेताओं ने ममता बनर्जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी हालचाल जाना है। इसके बाद तृणमूल नेताओं के अनुसार, इस बातचीत में 'I-N-D-I-A' की अगली बैठक पर चर्चा की गयी। इसमें कांग्रेस और राकांपा नेता इस महीने के ही अंत में नागपुर में बैठक के पक्ष में हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता ने सुझाव दिया कि अगर चार-पांच नवंबर तक बैठक होती है, तो वह जा सकती हैं। ममता बनर्जी के सुझाव पर तीनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की। जसिके बाद अब ऐसा माना माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 'I-N-D-I-A' की अगली बैठक चार-पांच नवंबर को नागपुर में होगी और ममता बनर्जी उसमें शामिल होंगी।
उधर, नागपुर के अलावा लखनऊ, कोलकाता और दिल्ली में भी अगली बैठक को लेकर चर्चा है। हालांकि पिछले महीने 13 सितंबर को विपक्षी दलों के समन्वय समिति की बैठक में जिन पांच शहरों को शाॅर्ट लिस्टेड किया गया था, उसमें नागपुर फाइनल हुआ था।आपको बताते चलें कि विपक्षी गठबंधन की इससे पहले तीन बैठकें हो चुकी है। पटना, मुंबई व बेंगलुरु में होने वालीं तीनों बैठकों में ममता हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि विपक्षी गठबंधन में सीट समझौते को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।