दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Dec-2019 05:37 PM
DELHI: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर रेलवे को नुकसान पहुंचाया गया है. कुछ दिनों में ही 78 करोड़ रुपए रेलवे को नुकसान हुआ है. सबसे अधिक नुकसान पश्चिम बंगाल और असम में हुआ है.
कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी
रेलवे की और से आज बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विरोध के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने पड़ा, कई स्टेशनों पर तोड़फोड़ किया गया. 72 करोड़ रुपए का नुकसान पूर्वी जोन में हुआ. दक्षिण पूर्व जोन में 13 करोड़ और पूर्वोत्तर फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपए की संपत्तियों की क्षति हुई है. इसमें असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के हिस्से आते हैं.
पश्चिम बंगाल में लगाई थी ट्रेन में आग
विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी. इस दौरान स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ किया था. जिसके कारण रेलवे को बंगाल से अधिक नुकसान हुआ है. असम में भी उग्र प्रदर्शन के दौरान रेलवे को कई दिनों तक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था.
राज्य मंत्री ने कहा था नुकसान पहुंचाने वालों को मार दो गोली
कुछ दिन पहले ही रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी ने कहा था कि कोई भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हैं तो उसे गोली मार देनी चाहिए. वह रेलवे को नुकसान पहुंचाने पर यह बयान दिया था. उन्होंने खुद कहा था कि यह बयान उन्होंने मंंत्री होने के नाते दी थी.