ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका

Home / news / राज्य के श्मशान घाटों का होगा कायाकल्प, बुजुर्गों के लिए बनेगा ओल्ड एज...

राज्य के श्मशान घाटों का होगा कायाकल्प, बुजुर्गों के लिए बनेगा ओल्ड एज होम

17-Dec-2020 05:58 PM

PATNA : बिहार के श्मशान घाटों का अब कायाकल्प होने वाला है। राज्य सरकार अब ऐसे श्मशान घाटों को विकसित करने की तैयारी में है जहां अंतिम संस्कार करने का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। इतना ही नहीं राज्य सरकार बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम बनाने की भी तैयारी में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ऐसे तमाम बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं इनमें सबसे महत्वपूर्ण शहरों में रह रहे बेघर गरीब भूमिहीनों के आवासन के लिये बहुमंजिला भवन निर्माण हेतु कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के सभी शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करें, इससे शहरों में जलजमाव की समस्या पैदा नहीं होगी। साथ ही साथ शहरों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था हो, जिससे शहर विकसित एवं साफ-सुथरा रहे। समीक्षा बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसे वृद्ध जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उनके लिए सभी शहरों में वृद्ध आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाए।



इसके अलावे दाह संस्कार हेतु सभी जिलों में स्थलों का सर्वे कराने और शवदाहों के निर्माण के लिए तेजी से कार्य करने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। राज्य की कुछ जगहों पर परंपरागत, धार्मिक एवं ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार की अवधारणा है, ऐसे घाटों को विकसित किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण अतुल प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बुडको के प्रबंध निदेशक रमन कुमार सहित नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।