अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Dec-2022 08:15 AM
PATNA : राज्य के अंदर आगामी कुछ दिनों में 2 चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के लिए 41,790 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
दरअसल, बिहार में बिहार में इसी महीने के 18 दिसंबर को पहले चरण का नगर निकाय चुनाव होना है। जिसके बाद इस को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से मतदान कर्मियों के साथ ही साथ पोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रोऑब्जर्वर, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवम कलेक्शन पार्टी प्रशिक्षण शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रोऑब्जर्वर का भी प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि, राज्य के अंदर होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बाद अब यह निर्णय हो चुका है कि बिहार में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव आयोजित करवाया जाएगा। जिसके तहत पहले चरण का चुनाव 18 दिसंबर करवाया जाएगा जिसकी मतगणना 20 दिसंबर को होगी। पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में मतदान होगा जिसमें 156 नगर निकाय हो और 68 नगर परिषद साथ ही साथ 88 नगर पंचायत में चुनाव होगा। इसमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, और वार्ड पार्षद का चुनाव कराया जाना है। जिसको लेकर 6995 बूथों की स्थापना की गई है। इन सभी बूथों पर तीन-तीन ईवीएम मशीन के माध्यम से मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों का चुनाव करवाया जाएगा।